Saturday, 31 January 2026

टैक्सी में सफर करता दिखा ‘हीरो नंबर 1’, गोविंदा को ट्रोल करने वालों को फैंस ने दिया करारा जवाब


 

नई दिल्ली: 90 के दशक में कॉमेडी, डांस और सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड पर राज करने वाले सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो की वजह से। हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक एयरपोर्ट पर गोविंदा को हुंडई ऑरा टैक्सी में सफर करते देखा गया, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई।

वीडियो सामने आते ही कुछ यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि जो स्टार कभी मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों में घूमता था, आज वह टैक्सी में नजर आ रहा है। कुछ ने इसे उनके करियर के उतार से जोड़ते हुए तीखी टिप्पणियां भी कीं।

हालांकि, इस ट्रोलिंग के खिलाफ गोविंदा के फैंस मजबूती से उनके समर्थन में उतर आए। फैंस का कहना है कि टैक्सी में सफर करना किसी की हैसियत कम होने का सबूत नहीं, बल्कि यह असल जिंदगी की सच्चाई है। एक यूजर ने लिखा, “यही रियल लाइफ है। मेहनत करना शर्म की बात नहीं, गर्व की बात है।” वहीं दूसरे ने कहा कि स्टारडम स्थायी नहीं होता, लेकिन इंसान की इज्जत उसके व्यवहार और संघर्ष से तय होती है।

फैंस ने यह भी याद दिलाया कि गोविंदा आज भी करोड़ों दिलों में बसे हैं और उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को हंसाने का काम करती हैं। टैक्सी में सफर करना किसी स्टार का पतन नहीं, बल्कि उसकी सादगी और व्यावहारिक सोच को दर्शाता है।

No comments:

Post a Comment