Friday, 9 January 2026

यश की ‘टॉक्सिक’ में एंट्री करते ही छाईं रुक्मिणी वसंत, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में विलेन बनकर मचाया था तहलका

:
साउथ इंडियन सिनेमा की उभरती हुई स्टार रुक्मिणी वसंत इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह है उनकी एंट्री यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में। इस फिल्म में रुक्मिणी मेलिसा नाम के अहम किरदार में नजर आएंगी, जिसका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है।

रुक्मिणी वसंत इससे पहले ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में विलेन के किरदार में नजर आकर दर्शकों को चौंका चुकी हैं। उनके दमदार अभिनय और अलग अंदाज़ ने उन्हें साउथ सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है। अब यश के साथ उनकी जोड़ी और किरदार को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।


#ToxicMovie
#Yash
#SouthCinema
#KantaraChapter1
#FemaleVillain
#UpcomingFilm
#EntertainmentNews
#MovieBuzz
#IndianCinema

 

No comments:

Post a Comment