टीवी की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जिन्होंने देवी-देवताओं के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। पार्वती, सीता, लक्ष्मी या दुर्गा जैसे पौराणिक किरदारों को निभाना आसान नहीं होता, लेकिन इन अभिनेत्रियों ने अपनी मासूमियत, गरिमा और दमदार अभिनय से इन किरदारों को अमर बना दिया।
जहां एक ओर पर्दे पर ये एक्ट्रेसेस संस्कार और शालीनता की मिसाल बनीं, वहीं रियल लाइफ में उनका अंदाज बिल्कुल अलग और बेहद ग्लैमरस है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें यह साबित करती हैं कि स्टाइल और फैशन के मामले में ये किसी बॉलीवुड हिरोइन से कम नहीं हैं।
इन एक्ट्रेसेस का फैशन सेंस इतना दमदार है कि रेड कार्पेट हो या कैजुअल लुक, हर जगह ये सुर्खियां बटोर लेती हैं। मॉडर्न आउटफिट्स, ट्रेंडी ड्रेसेज़ और कॉन्फिडेंट एटीट्यूड के साथ ये साबित कर चुकी हैं कि पौराणिक किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां भी ग्लैमर की दुनिया में राज कर सकती हैं।
यही वजह है कि फैंस इन्हें सिर्फ टीवी देवी नहीं, बल्कि स्टाइल आइकॉन के तौर पर भी देखते हैं। इनका ट्रांसफॉर्मेशन हर बार दर्शकों को चौंकाता है और बड़ी-बड़ी हिरोइनें भी इनके ग्लैमर के सामने फीकी पड़ जाती हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment