Thursday, 8 January 2026

Birthday Special: IPL के दौरान हुआ था प्रपोज, 7 साल बड़े मुस्लिम क्रिकेटर से रचाई शादी, आज खुशहाल जिंदगी जी रही हैं ये एक्ट्रेस


Birthday:
बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और लव स्टोरी को लेकर सुर्खियां बटोरीं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, उनका जन्म 8 जनवरी को हुआ था। वह कोल्हापुर के शाहू महाराज के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं, कभी नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं और बाद में ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा। अपने प्यार के लिए उन्होंने दूसरे धर्म में शादी की और आज पति व बेटी के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं।

आखिर कौन हैं ये एक्ट्रेस?

हम बात कर रहे हैं सागरिका घाटगे की।


कोल्हापुर के शाही परिवार से है नाता
सागरिका घाटगे का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ। वह छत्रपति शाहू महाराज के राजघराने से जुड़ी हुई हैं। बेहद रॉयल बैकग्राउंड होने के बावजूद उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई।


एक्टिंग से पहले थीं नेशनल हॉकी प्लेयर
बहुत कम लोग जानते हैं कि सागरिका एक्टिंग में आने से पहले नेशनल लेवल की हॉकी खिलाड़ी थीं। स्पोर्ट्स में करियर बनाने के बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री का रुख किया।


 

No comments:

Post a Comment