Friday, 30 January 2026

न मसाला, न शोर… फिर भी भीतर तक हिला देती है भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’


 बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई वेब सीरीज ‘दलदल’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप इस वीकेंड सोच रहे हैं कि घर बैठकर क्या देखा जाए और मसाला-एक्शन से हटकर कुछ गंभीर, अलग और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी चाहते हैं, तो ‘दलदल’ आपकी लिस्ट में होनी चाहिए।

‘दलदल’ न तो तेज़-तर्रार डायलॉग्स पर निर्भर है और न ही बेवजह के शोर-शराबे पर। यह सीरीज समाज की उन सच्चाइयों को सामने रखती है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, लेकिन हर एपिसोड के साथ दर्शक को अंदर तक खींच लेती है।

भूमि पेडनेकर ने एक बार फिर साबित किया है कि वह सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि गहराई वाले किरदारों की दमदार अदाकारा हैं। उनका अभिनय बेहद संयमित, सच्चा और प्रभावशाली है। बिना ज्यादा बोले भी वह अपने किरदार की पीड़ा, उलझन और संघर्ष को दर्शकों तक पहुंचा देती हैं।

सीरीज की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर कहानी के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं। ‘दलदल’ उन दर्शकों के लिए है, जो तेज मसाले के बजाय यथार्थ, संवेदनशीलता और मजबूत कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

No comments:

Post a Comment