पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और ‘बिग बॉस’ फेम को कथित तौर पर गैंगस्टर की ओर से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्डर केस में वांटेड बताया जा रहा है और विदेश में छिपा हुआ है, ने एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे संदेश के जरिए रकम की मांग की गई, जिसके बाद हिमांशी खुराना की टीम ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस ने एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ट्रेल और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय एंगल को ध्यान में रखते हुए एजेंसियां सतर्क हैं।
हिमांशी खुराना पंजाबी सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के बाद देशभर में लोकप्रिय हुईं।
फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत प्रशासन के साथ साझा करें। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं।

No comments:
Post a Comment