Friday, 20 February 2026

‘टॉक्सिक’ के टीजर पर उठे सवाल, ऋतिक रोशन की 4 साल पुरानी फिल्म से सीन कॉपी? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस


 नई दिल्ली। कन्नड़ सुपरस्टार Yash की मचअवेटेड फिल्म Toxic का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में दमदार एक्शन, डार्क विजुअल्स और स्टाइलिश फ्रेम्स की भरमार है, लेकिन कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

हालांकि, टीजर की तारीफों के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें Hrithik Roshan की चार साल पुरानी फिल्म Vikram Vedha का एक सीन दिखाया जा रहा है। यूजर्स का दावा है कि ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाया गया एक खास फ्रेम उसी सीन से मिलता-जुलता है।

कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यश का लुक और एंट्री इम्प्रेसिव है, लेकिन ओरिजिनैलिटी के मामले में थोड़ी कमी महसूस हुई। वहीं, फैंस का एक बड़ा वर्ग इसे महज संयोग बता रहा है और कह रहा है कि एक्शन फिल्मों में ऐसे फ्रेम आम होते हैं।

फिलहाल, मेकर्स की ओर से इस तुलना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि टीजर ने चर्चा का माहौल गर्म कर दिया है—चाहे वह तारीफ हो या आलोचना। अब सभी की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है, जहां असली तस्वीर साफ होगी।

No comments:

Post a Comment