, जिसमें एक युवती का लुक और अंदाज बिल्कुल हेमा मालिनी से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। पहली झलक में पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि असली कौन और हमशक्ल कौन!
वीडियो में यह लड़की फिल्म शोले के मशहूर किरदार बसंती के लुक में दिखाई दे रही है। उसके हाव-भाव, मुस्कान और एक्सप्रेशन इतने सटीक हैं कि दर्शकों को 70 के दशक की वही चुलबुली बसंती याद आ जाती है।
युवती ने न सिर्फ कॉस्ट्यूम बल्कि डायलॉग स्टाइल और बॉडी लैंग्वेज भी हूबहू कॉपी की है। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि “एक पल को लगा जैसे सच में हेमा जी सामने आ गई हों।”
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर archanaprity_2427 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख और पसंद कर चुके हैं।
सेलिब्रिटीज के हमशक्ल अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखी ‘बसंती’ ने तो वाकई सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

No comments:
Post a Comment