नई दिल्ली: साउथ की ‘नेशनल क्रश’ कही जाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिश्ते और शादी की खबरें चर्चा में हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय की जिंदगी में आने से पहले रश्मिका की सगाई एक कन्नड़ सुपरस्टार से हो चुकी थी।
रश्मिका ने साल 2016 में कन्नड़ फिल्म Kirik Party से डेब्यू किया था। इसी फिल्म के सेट पर उनकी नजदीकियां को-स्टार रक्षित शेट्टी के साथ बढ़ीं। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कब ऑफ-स्क्रीन रिश्ते में बदल गई, इसका एहसास दोनों को भी नहीं हुआ।
महज 21 साल की उम्र में रश्मिका ने रक्षित शेट्टी से सगाई कर ली थी। दोनों की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे।
हालांकि, यह रिश्ता शादी की दहलीज तक पहुंचकर टूट गया। साल 2018 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई खत्म कर दी। इस खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया था। सगाई टूटने के बाद रश्मिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
आज रश्मिका मंदाना अपने करियर के शिखर पर हैं और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। लेकिन उनका पहला प्यार और टूटी सगाई आज भी फैंस के बीच दिलचस्प किस्से की तरह याद किया जाता है।

No comments:
Post a Comment