Friday, 20 February 2026

‘भूत बंगला’ में नई अदाकारा की एंट्री, आमिर खान संग धमाल मचाने के बाद अब अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी जलवा

 

मुंबई। साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सफलता दर्ज करने के बाद अभिनेता Akshay Kumar अब अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से वापसी की तैयारी में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर Priyadarshan ने किया है। दो बार रिलीज डेट टलने के बाद अब यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है और अब इसमें एक नई एक्ट्रेस की एंट्री ने चर्चा और तेज कर दी है। खास बात यह है कि यह अभिनेत्री साल की शुरुआत में एक फ्लॉप फिल्म दे चुकी हैं, लेकिन इससे पहले वह Aamir Khan की फिल्म में अहम भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनके अभिनय की उस फिल्म में काफी सराहना हुई थी।

‘भूत बंगला’ में वह एक रहस्यमयी किरदार में नजर आएंगी, जो कहानी में ट्विस्ट और रोमांच बढ़ाने वाला बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, उनका रोल फिल्म की कहानी में अहम मोड़ लाएगा और अक्षय कुमार के किरदार के साथ दिलचस्प टकराव भी देखने को मिल सकता है।

हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ तैयार की गई यह फिल्म दर्शकों को हंसी और डर का डबल डोज देने का दावा कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना कमाल दिखाती है।

No comments:

Post a Comment