साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों निर्देशक एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वाराणसी से उनका एक कथित लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें भगवान राम के अवतार में दिखाया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में एक खास फ्लैशबैक सीक्वेंस है, जिसमें महेश बाबू भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक हुई तस्वीरों ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स महेश बाबू के इस लुक की तुलना रणबीर कपूर से कर रहे हैं, जो फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों एक्टर्स के स्क्रीन प्रेजेंस और पौराणिक किरदार में उनकी झलक को लेकर फैंस अलग-अलग राय दे रहे हैं।
राजामौली की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की जा रही है और इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है।
फिलहाल लीक लुक को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या महेश बाबू वाकई भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे या यह सिर्फ फिल्म का एक प्रतीकात्मक दृश्य है।

No comments:
Post a Comment