Sunday, 22 February 2026

‘अनुपमा’ में मेल डोमेस्टिक वायलेंस ट्रैक पर बोलीं अद्रिजा रॉय, कहा- पुरुष भी झेलते हैं हिंसा


 पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में राही कपाड़िया का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने शो में दिखाए जा रहे पुरुष घरेलू हिंसा के ट्रैक पर खुलकर अपनी बात रखी है।

अद्रिजा का कहना है कि समाज में आमतौर पर घरेलू हिंसा को महिलाओं से जोड़कर देखा जाता है, जो निस्संदेह एक गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है। लेकिन इसके साथ यह कड़वा सच भी है कि कई पुरुष शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक दबाव, शर्म और जज किए जाने के डर से पुरुष अक्सर अपनी पीड़ा साझा नहीं कर पाते और चुप्पी साध लेते हैं।

अद्रिजा ने ‘अनुपमा’ के मेकर्स की सराहना करते हुए कहा कि टेलीविजन में सार्थक संवाद शुरू करने की ताकत होती है। ऐसे लोकप्रिय शो जब वास्तविक सामाजिक मुद्दों को उठाते हैं, तो वे दर्शकों के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम करते हैं।

एक्ट्रेस ने साफ किया कि हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह महिला के खिलाफ हो या पुरुष के खिलाफ। उनका मानना है कि समाज को इस विषय पर संतुलित और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

‘अनुपमा’ के इस ट्रैक के जरिए एक बार फिर यह संदेश दिया गया है कि घरेलू हिंसा सिर्फ एक लिंग तक सीमित नहीं है। खुलकर बातचीत ही जागरूकता और बदलाव की दिशा में पहला कदम हो सकती है।

No comments:

Post a Comment