साउथ सिनेमा के इतिहास में एक बार फिर बड़ा धमाका हो गया है। करीब 47 साल बाद Kamal Haasan और Rajinikanth एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म KHxRK का अनाउंसमेंट प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
इस मेगा प्रोजेक्ट को चर्चित डायरेक्टर Nelson Dilipkumar निर्देशित कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस कर रही है Red Giant Movies। करीब साढ़े तीन मिनट के इस अनाउंसमेंट वीडियो में दोनों सुपरस्टार्स का दमदार और रेट्रो अंदाज देखने को मिला।
प्रोमो की शुरुआत विंटेज बैकग्राउंड और क्लासिक बीजीएम से होती है, जहां दोनों दिग्गज अलग-अलग फ्रेम में नजर आते हैं। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस लुक दर्शकों में उत्साह भर देता है। आखिरी शॉट में दोनों का आमना-सामना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।
फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन प्रोमो से साफ है कि यह एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा होने वाली है, जिसमें एक्शन, इमोशन और स्टाइल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।
फैंस इस रीयूनियन को “एतिहासिक पल” बता रहे हैं। अब सबकी नजरें इस फिल्म की रिलीज डेट और पहले टीज़र पर टिकी हैं।
No comments:
Post a Comment