Monday, 16 February 2026

‘अस्सी’ की OTT रिलीज लॉक! थिएटर से पहले डिजिटल डील पक्की, जानिए कब-कहां देखें तापसी पन्नू की फिल्म


 कोर्टरूम थ्रिलर Assi रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में  मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि मेकर्स ने थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही इसकी OTT डील फाइनल कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं और थिएटर रिलीज के कुछ हफ्तों बाद इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से सटीक OTT रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

‘अस्सी’ एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें कानून, न्याय और सिस्टम से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। तापसी पन्नू इससे पहले भी ‘पिंक’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में मजबूत किरदार निभा चुकी हैं, ऐसे में फैंस को उनसे एक और दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

फिलहाल दर्शक 20 फरवरी को सिनेमाघरों में फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जबकि OTT रिलीज की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment