Saturday, 24 January 2026

सैकड़ों करोड़ का बजट, रिकॉर्डतोड़ कमाई… फिर भी दर्शकों के लिए ‘सिरदर्द’ बनीं प्रभास की ये 3 फिल्में


 

बाहुबली’ फ्रेंचाइज़ी की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रभास सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि पैन-इंडिया आइकन बनकर उभरे। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई। हर नई फिल्म के साथ दर्शकों को उम्मीद रहती है कि वे फिर से वही भव्यता, दमदार कहानी और यादगार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी, लेकिन बीते कुछ सालों में यह उम्मीद कई बार टूटती नजर आई।

भारी-भरकम बजट और शानदार वीएफएक्स के बावजूद प्रभास की कुछ फिल्में दर्शकों को कहानी और भावनात्मक जुड़ाव के स्तर पर प्रभावित नहीं कर पाईं। इनमें ‘साहो’, ‘राधे श्याम’ और ‘आदिपुरुष’ का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है। इन फिल्मों का बजट सैकड़ों करोड़ रुपये रहा और बॉक्स ऑफिस पर इन्होंने अच्छी-खासी कमाई भी की, लेकिन कंटेंट को लेकर दर्शकों की नाराज़गी साफ दिखाई दी।

‘साहो’ को जटिल कहानी और कमजोर स्क्रीनप्ले के लिए आलोचना झेलनी पड़ी, वहीं ‘राधे श्याम’ की लव स्टोरी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। सबसे ज्यादा विवाद ‘आदिपुरुष’ को लेकर हुआ, जहां VFX, डायलॉग्स और किरदारों के चित्रण पर जमकर सवाल उठे।

इन फिल्मों के बाद फैंस की यह राय बनने लगी कि सिर्फ मेगा बजट और भव्य सेट्स से फिल्म हिट नहीं बनती, बल्कि मजबूत कहानी और दमदार निर्देशन भी उतना ही जरूरी है। अब दर्शकों को प्रभास की आने वाली फिल्मों से एक बार फिर उम्मीद है कि वह पुराने फॉर्म में लौटेंगे।

#Prabhas #BaahubaliEffect #PanIndiaStar #BollywoodNews #SouthCinema #Adipurush #Saaho #RadheShyam #MovieReview #EntertainmentNews

No comments:

Post a Comment