शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 6 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 61 करोड़ से ज्यादा और भारत में 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि दर्शकों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ था—ओपनिंग डिस्क्लेमर में आमिर खान को धन्यवाद क्यों दिया गया? अब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने खुलासा किया है कि आमिर खान ने फिल्म की मूल कहानी में अहम बदलाव सुझाए थे. खास तौर पर विलेन के किरदार को लेकर उनकी सलाह पर बड़ा ट्विस्ट जोड़ा गया, जिसने क्लाइमैक्स को पूरी तरह बदल दिया. यही बदलाव फिल्म की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है.

No comments:
Post a Comment