नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब इन सभी अफवाहों पर दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने विराम लगा दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि फिल्म बंद नहीं हुई है और फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है।
परेश रावल ने स्पष्ट किया कि ‘हेरा फेरी 3’ में हो रही देरी का कारण किसी तरह का कानूनी विवाद नहीं, बल्कि अक्षय कुमार और मेकर्स के बीच चल रहे कुछ तकनीकी मुद्दे हैं। उन्होंने उन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये का दावा ठोक दिया है।
अपने आइकॉनिक किरदार ‘बाबू राव गणपतराव आप्टे’ को लेकर परेश रावल ने बेबाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर इस किरदार के बिना फिल्म बनाई जाती है, तो यह एक बड़ी गलती होगी और फिल्म डिजास्टर साबित हो सकती है। उनका मानना है कि ‘हेरा फेरी’ की आत्मा उसके तीन मुख्य किरदार—राजू, श्याम और बाबू राव—से जुड़ी हुई है।
‘द लवारी शो’ में बातचीत के दौरान परेश रावल ने हल्के-फुल्के अंदाज में अफवाहों पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ हल्ला भर हैं, जिनका कोई असर नहीं होता। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे ही अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर्स के बीच का मामला सुलझेगा, वह तुरंत फिल्म के लिए अपनी सहमति दे देंगे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment