Tuesday, 13 January 2026

‘न बच्चन हूं, न कपूर…’ अगस्त्य नंदा का बड़ा बयान, ‘इक्कीस’ के बाद असली परीक्षा शुरू”


अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। अगस्त्य ने साफ कहा कि वह अपनी पहचान किसी बड़े सरनेम से नहीं, बल्कि अपने काम से बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा,

“मैं न बच्चन हूं, न कपूर… मैं सिर्फ एक एक्टर हूं जो अच्छा काम करना चाहता है।”

अगस्त्य इस मायने में खुशकिस्मत रहे कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ फिल्म से करने का मौका मिला। दिलचस्प बात यह है कि खुद अमिताभ बच्चन को भी धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका कई सालों बाद ‘शोले’ में मिला था।

अब ‘इक्कीस’ के बाद अगस्त्य की असली चुनौती शुरू होगी — जहां उनसे यह साबित करने की उम्मीद होगी कि वह सिर्फ स्टारकिड नहीं, बल्कि दमदार कलाकार भी हैं। फिल्म इंडस्ट्री की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

#AgastyaNanda #Ikkis #AmitabhBachchan #BollywoodNews #StarKid #NewActor #HindiCinema #MovieBuzz #Fi

No comments:

Post a Comment