प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और अब सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म की चौथे दिन की कमाई ने ट्रेड पंडितों और फैंस दोनों को चौंका दिया है।
डायरेक्टर मारुति की इस फिल्म को ओपनिंग डे से ही दर्शकों का बहुत मजबूत रिस्पॉन्स नहीं मिला था और अब मंडे टेस्ट में इसकी रफ्तार और कमजोर पड़ती दिखी। वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से सोमवार को कलेक्शन गिरा है, उससे इसके लॉन्ग रन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब सबकी नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हैं कि क्या ‘द राजा साब’ वर्ड ऑफ माउथ के दम पर वापसी कर पाएगी या नहीं।

No comments:
Post a Comment