बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने फैंस के साथ एक बेहद खास खुशी साझा की है। बेटे के जन्म के करीब दो महीने बाद कपल ने आखिरकार अपने नन्हे मेहमान का नाम रिवील कर दिया है। कटरीना और विक्की ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है।
कटरीना कैफ ने यह खुशखबरी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कटरीना, विक्की और उनके बेटे के हाथ नजर आ रहे हैं। इस इमोशनल तस्वीर के साथ कटरीना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा।
कटरीना ने लिखा भावुक संदेश
कटरीना कैफ ने पोस्ट में लिखा,
“हमारी रोशनी की किरण… विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे आभार।”
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई। सभी कपल को ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर को माता-पिता बने थे। हालांकि कपल ने बेटे के जन्म को बेहद निजी रखा और काफी समय तक कोई जानकारी साझा नहीं की। अब बेटे का नाम सामने आने के बाद फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।
नाम का मतलब भी है खास
‘विहान’ नाम का अर्थ होता है—सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत और उम्मीद। ऐसे में फैंस का कहना है कि यह नाम कपल की जिंदगी में आई खुशियों को पूरी तरह दर्शाता है।
कटरीना और विक्की की यह पोस्ट एक बार फिर साबित करती है कि दोनों अपनी निजी जिंदगी को सादगी और प्यार के साथ जीना पसंद करते हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment