भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी के साथ एलिमनी और आर्थिक सहायता की मांग की है। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और इस पर कई सुनवाई हो चुकी हैं।
इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुलकर ज्योति का समर्थन किया है। अक्षरा ने कहा कि एलिमनी मांगना किसी भी महिला का कानूनी अधिकार है और समाज को तलाकशुदा महिलाओं के हक के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
अक्षरा का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा, “जब कोई लड़की शादी करती है, तो वह पूरी जिम्मेदारी के साथ नए घर जाती है। ऐसे में एलिमनी लेना उसका अधिकार है। उसे पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए। चाहे 10 करोड़ हो, 20 करोड़ हो या 100 करोड़—फिर भी वह कम पड़ सकता है।”
अक्षरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, तो कुछ इसे निजी मामला बताकर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल पवन सिंह या उनकी टीम की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

No comments:
Post a Comment