Sunday, 15 February 2026

भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’ को मिल सकता है दूसरा सीजन, मेकर ने दिए संकेत


 भूमि पेडनेकर की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है। सस्पेंस और दमदार कहानी के साथ भूमि की पावरफुल परफॉर्मेंस को भी काफी सराहना मिल रही है।

अब फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज का दूसरा सीजन भी आ सकता है। शो के क्रिएटर सुरेश त्रिवेणी ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि टीम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि राइटर्स पिछले तीन-चार सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उनके पास सीजन 2 के लिए कई दमदार आइडियाज मौजूद हैं।

एक बातचीत में सुरेश त्रिवेणी ने कहा कि वे पहले सीजन को मिल रहे दर्शकों के फीडबैक पर भी ध्यान दे रहे हैं। अगर सब कुछ अनुकूल रहा, तो जल्द ही दूसरे सीजन को लेकर आधिकारिक फैसला लिया जा सकता है।

फिलहाल मेकर्स की ओर से औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्रिएटर के बयान के बाद फैंस के बीच सीजन 2 को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

No comments:

Post a Comment