200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को करीब 30 करोड़ रुपये का कस्टमाइज्ड हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया है।
बताया जा रहा है कि सुकेश ने वैलेंटाइन डे के मौके पर जेल से एक भावुक हस्तलिखित पत्र भी भेजा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अभिनेत्री को “बोट्टा बोम्मा” कहकर संबोधित किया और लिखा कि यह खास तोहफा उनकी “रानी जैसी शख्सियत” के लिए है।
अपने पत्र में सुकेश ने दावा किया कि यह गिफ्ट एक कस्टमाइज्ड एयरबस H-सीरीज हेलिकॉप्टर है, जिसके इंटीरियर में ‘JF’ यानी जैकलीन फर्नांडीज के नाम के शुरुआती अक्षर विशेष रूप से डिजाइन किए गए हैं।
गौरतलब है कि सुकेश इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं और उन पर 200 करोड़ रुपये के कथित ठगी व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच चल रही है। पहले भी वह अभिनेत्री को महंगे तोहफे भेजने के दावों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
No comments:
Post a Comment