Sunday, 15 February 2026

ट्रोलिंग के बीच अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- “हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा”


 बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद से उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

हाल ही में अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया, जिसे फैंस उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा, “अगर आप चलते रहेंगे, तो आपको पछतावा नहीं होगा. अगर आप हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा।”

पिछले एक साल में उनकी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशनल क्लिप्स से जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गए। इन वीडियो को रीमिक्स कर शेयर किया गया, जिसके बाद उनके पोस्ट्स पर ट्रोलिंग कमेंट्स और जीआईएफ की भरमार हो गई। स्थिति ऐसी हो गई कि उन्हें कई पोस्ट्स पर कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि यह मीम ट्रेंड 2025 के चर्चित ऑनलाइन रील ट्रेंड्स में शामिल रहा। हालांकि, अर्जुन का हालिया पोस्ट इस बात का संकेत देता है कि वह आलोचनाओं के बीच भी आगे बढ़ने के मूड में हैं।

No comments:

Post a Comment