Sunday, 22 February 2026

ओटीटी पर धमाका! प्रियंका-कोंकणा संग 6 बड़ी रिलीज, लव-एक्शन का डबल डोज


 23 से 28 फरवरी के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के लिए जबरदस्त कंटेंट आने वाला है। इस हफ्ते एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी।

सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The Bluff को लेकर है, जिसमें दमदार एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म One Battle After Another भी रिलीज लिस्ट में शामिल है।

इसके अलावा कोंकणा सेन शर्मा की सीरीज Accused दर्शकों को इंटेंस ड्रामा का अनुभव देगी। पॉपुलर सीरीज Bridgerton और Paradise के नए एपिसोड भी इसी हफ्ते स्ट्रीम होंगे।

मलयालम फिल्म Roslin भी ओटीटी पर दस्तक दे रही है। ज्यादातर कंटेंट Netflix और JioHotstar पर उपलब्ध होगा।

कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाला है।

No comments:

Post a Comment