साल 1999 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा जादू चलाया कि आज भी उसके किरदार और कहानी लोगों को याद हैं। यह फिल्म थी सिर्फ तुम, जिसमें अनोखे लव ट्रायंगल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
इस फिल्म में सुष्मिता सेन के साथ संजय कपूर और प्रिय्या गिल नजर आए थे। उस दौर में संजय कपूर का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था, लेकिन ‘सिर्फ तुम’ की सफलता ने उन्हें नई पहचान दिलाई।
फिल्म की कहानी एक सादगीभरी प्रेम कहानी थी, जिसमें खतों के जरिए पनपता प्यार और फिर आमने-सामने आने की जद्दोजहद दिखाई गई। सुष्मिता सेन का ग्लैमरस अंदाज और इमोशनल ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आया।
कम बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही शानदार प्रदर्शन किया और अपने बजट से करीब पांच गुना ज्यादा कमाई कर ली। इसके गाने भी जबरदस्त हिट रहे, जो आज भी 90s की याद दिलाते हैं।
‘सिर्फ तुम’ उन फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई, बल्कि अपने कलाकारों के करियर को भी नई दिशा दी।

No comments:
Post a Comment