वजह है उनकी शादी की सालगिरह, जिसे लेकर दीपिका थोड़ी कन्फ्यूज हो गईं।
दीपिका और शोएब ने साल 2018 में निकाह किया था और उनकी वेडिंग एनिवर्सरी 22 फरवरी को होती है। लेकिन हाल ही में शोएब के यूट्यूब व्लॉग में दीपिका तारीख को लेकर उलझन में नजर आईं। वह पूछती दिखीं कि एनिवर्सरी 23 को है या 24 को?
बस फिर क्या था, शोएब को मजाक का मौका मिल गया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में दीपिका को छेड़ना शुरू कर दिया और पूछा कि कोई अपनी शादी की तारीख कैसे भूल सकता है।
मजेदार मोड़ तब आया, जब उनके नन्हे बेटे रूहान ने भी मस्ती में हिस्सा लिया। शोएब ने उसे सिखाया कि बोलो “शर्म करो मम्मा”, लेकिन रूहान ने अपनी तोतली जुबान में कहा, “शर्म करो दीपिका कक्कड़।” बेटे के मुंह से अपना पूरा नाम सुनकर दोनों हंसी से लोटपोट हो गए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस प्यारी नोकझोंक और परिवार की क्यूट बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दीपिका-शोएब की यह हल्की-फुल्की मस्ती एक बार फिर साबित करती है कि उनकी केमिस्ट्री सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी उतनी ही खास है।

No comments:
Post a Comment