Sunday, 22 February 2026

बॉलीवुड की इकलौती मास्टरपीस, जिसका तुर्की में बना रीमेक

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म है, जिसकी गूंज भारत ही नहीं, विदेशों तक सुनाई दी। यह फिल्म थी ब्लैक, जिसे मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बनाया था।

‘ब्लैक’ बॉलीवुड की इकलौती ऐसी फिल्म मानी जाती है, जिसका तुर्की में आधिकारिक रीमेक बनाया गया। साल 2013 में तुर्की के निर्देशक उगुर युसेल ने इसे बेनिम दुन्याम नाम से रिलीज किया। यह भंसाली की कहानी और निर्देशन के वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई थी, जो एक दृष्टिहीन और मूक-बधिर लड़की को जीवन का अर्थ समझाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मास्टरपीस के लिए बिग बी ने कोई फीस नहीं ली थी। उन्होंने इसे एक खास प्रोजेक्ट मानते हुए सिर्फ कला और कहानी के प्रति सम्मान में काम किया।

‘ब्लक’ को समीक्षकों ने जमकर सराहा। फिल्म ने कई पुरस्कार जीते और इसे भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

‘ब्लैक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनाओं और प्रेरणा की कहानी है, जिसने साबित किया कि अच्छी सिनेमा की भाषा सीमाओं से परे होती है।

No comments:

Post a Comment