वाराणसी स्थित
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बुधवार शाम करीब
4:30 बजे रुईया हॉस्टल के पास हुई एक मारपीट की घटना ने देखते-ही-देखते बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक,
एमए के छात्र पियूष के साथ
निष्कासित छात्र दर्शित पांडेय, रौनक मिश्रा, अंकित पाल और विश्वजीत यादव ने मारपीट की।
घटना के बाद रुईया और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों के बीच माहौल गरमा गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुछ ही देर में पथराव शुरू हो गया। हॉस्टल परिसर में अफरातफरी मच गई, छात्र इधर-उधर भागते नजर आए और स्थिति बेकाबू होने लगी।
सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में निगरानी रखी जा रही है।
घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
इस घटना ने एक बार फिर BHU कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और छात्र राजनीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
No comments:
Post a Comment