फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ आजकल एक्टर्स की फीस भी सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन चुकी है। कौन सा स्टार कितने करोड़ ले गया और सपोर्टिंग कलाकारों को क्या मिला—इस पर दर्शकों की खास नजर रहती है। अब यही चर्चा शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर तेज हो गई है।
‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी और कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब तक फिल्म का टीजर, ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।
इसी बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने भारी-भरकम फीस वसूली है। कहा जा रहा है कि वह इस प्रोजेक्ट के सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले स्टार हैं और फिल्म के बजट का बड़ा हिस्सा उनकी फीस में चला गया। स्टार पावर और बॉक्स ऑफिस वैल्यू को देखते हुए मेकर्स ने शाहिद पर पूरा दांव खेला है।
वहीं दूसरी तरफ, खबरें यह भी हैं कि तृप्ति डिमरी और विलेन के किरदार निभाने वाले कलाकारों को अपेक्षाकृत कम फीस मिली है। कुछ सपोर्टिंग एक्टर्स के लिए यह प्रोजेक्ट ज्यादा पैसे से ज्यादा एक्सपोज़र का जरिया माना जा रहा है।
हालांकि, फीस को लेकर मेकर्स या स्टार्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय है कि रिलीज से पहले ही ‘ओ रोमियो’ फीस को लेकर सुर्खियों में आ चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहिद की मोटी फीस बॉक्स ऑफिस पर कितना रंग दिखा पाती है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment