इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ऐसा नजर आता है, जिसे पहली नज़र में देखकर लोग धोखा खा जाते हैं कि सामने खुद मिथुन चक्रवर्ती हैं। वही चाल-ढाल, वही डांस स्टेप्स, वही हेयरस्टाइल और एक्सप्रेशन—सब कुछ बिल्कुल मिथुन दा जैसा।
इस हमशक्ल का नाम श्रीमंत नाइकवाडे है। श्रीमंत, मिथुन चक्रवर्ती के इतने जबरा फैन हैं कि उनका पूरा सोशल मीडिया प्रोफाइल ही मिथुन दा को समर्पित है। इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी 500 से ज्यादा पोस्ट में वे अलग-अलग फिल्मों के लुक, डायलॉग और डांस स्टाइल को हूबहू कॉपी करते नजर आते हैं।
वायरल वीडियो में श्रीमंत कभी ‘डिस्को डांसर’ वाले अंदाज में दिखते हैं, तो कभी 80-90 के दशक के क्लासिक मिथुन स्टाइल में। यही वजह है कि यूजर्स कमेंट कर रहे हैं—“ये तो मिथुन दा की कार्बन कॉपी है”, “कुछ सेकेंड के लिए तो असली-नकली में फर्क ही नहीं समझ आया।”
फैंस के बीच श्रीमंत की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कई लोग उनसे फिल्मों या टीवी में मौका मिलने की बात भी कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सिर्फ नकल नहीं, बल्कि एक आइकन के लिए जबरदस्त सम्मान है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment